Tuesday, 30 December 2025

सहने वाला इतिहास बनाता है

 

अपमान करने वाले अक्सर छोटे लोग होते हैं,
अपमान ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी होते हैं।
दूसरों को नीचा दिखाना उनका हुनर है,
यही उनकी खुशी, यही उनका गुरूर है।

उनकी रोटी अपमान से पकती है,
उनकी नौकरी तानों पर चलती है।
खुद के खालीपन को छुपाने का तरीका है,
दूसरों को तोड़ना ही उनका सहारा है।

जो खुद कुछ बन नहीं पाए ज़िंदगी में,
वो दूसरों को गिराकर ऊँचा होना चाहते हैं।
याद रखना—
अपमान करने वाला शोर करता है,
और सहने वाला इतिहास बनाता है।

No comments:

Post a Comment