समाधान आएगा
समस्या आती है अचानक,
और समाधान आता है धीरे-धीरे।
कभी रात से सुबह तक इंतज़ार,
कभी कुछ दिन, कुछ सप्ताह घेरे।
कभी महीनों का सफ़र होता है,
कभी लग जाते हैं कई साल,
पर यदि विश्वास बना रहे,
तो बदलता है हर हाल।
क्योंकि हर समस्या के भीतर
समाधान का बीज छिपा होता है,
बस समय की धूप और धैर्य की बारिश से
वह धीरे-धीरे बड़ा होता है।
रास्ते बंद लगें तो भी
उम्मीद का दीप जलाए रखना,
कर्म करते रहना निरंतर,
और मन में विश्वास बनाए रखना।
क्योंकि यदि तुमने यह मान लिया
कि समाधान परमात्मा के घर से आएगा,
तो देर चाहे जितनी हो—
समाधान आएगा जरूर,
और तुम्हें पहले से अधिक मजबूत बनाएगा।
No comments:
Post a Comment